उरगा पुलिस ने 10 टन अवैध कबाड़ जब्त किया:कोरबा में बरामद हुआ लाखों रुपए का कबाड़, जांजगीर ले जाने की तैयारी थी

उरगा पुलिस ने 10 टन अवैध कबाड़ जब्त किया:कोरबा में बरामद हुआ लाखों रुपए का कबाड़, जांजगीर ले जाने की तैयारी थी

कोरबा में उरगा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन स्क्रैप जब्त किया है। यह कार्रवाई कनकी नहर पुल के पास की गई, जहां एक माजदा वाहन से भारी मात्रा में कबाड़ बरामद हुआ। पुलिस को लंबे समय से उरगा थाना क्षेत्र में अवैध स्क्रैप की डंपिंग और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने कनकी नहर पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध माजदा वाहन को रोका। 10 टन वजन का स्क्रैप मिला वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में कबाड़ मिला। जब्त स्क्रैप का वजन लगभग 10 हजार किलोग्राम यानी 10 टन बताया जा रहा है। इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। ड्राइवर ने बताया किसका है माल पूछताछ में वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि कबाड़ राजेश कर्ष नामक व्यक्ति का है और इसे जांजगीर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 102 के तहत माल जब्त कर लिया है। इसके साथ ही कुछ अन्य वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। दस्तावेजों की जांच जारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि जब्त माल के संबंध में संबंधित स्थानों पर पत्राचार किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्क्रैप कहां से लाया गया और इसके वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं। लंबे समय से चुनौती बना अवैध स्क्रैप कारोबार कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार लंबे समय से पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। आरोप हैं कि SECL की बंद खदानों, औद्योगिक इकाइयों और सरकारी परिसरों से लोहे की चोरी कर उसे अवैध रूप से बाजार में खपाया जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *