UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा आज:CCTV निगरानी में होगी परीक्षा, दस्तावेज न होने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा आज:CCTV निगरानी में होगी परीक्षा, दस्तावेज न होने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई यानी गुरूवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रदेश के 44 जनपदों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। केंद्रोंं पर रिपोर्टिंग का समय सुबह आठ बजे से शुरू होगा साढ़े नौ बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं प्रयागराज शहर में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,752 अभ्यर्थी देंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुंचने, आवश्यक दस्तावेज तथा पहचान-पत्र साथ रखने और संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। परीक्षा हॉल में प्रवेश नियमों एवं निषेधित वस्तुओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सभी परीक्षार्थियों को गेट पर रोककर सघन चेकिंग के बाद ही एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गंड़बड़ी से बचा जा सके और शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न कराया जा सके । परीक्षार्थी किसी भी सहायता या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर दिए गए संपर्क माध्यमों से कर सकते हैं। लेखपाल मुख्य परीक्षा ओएमआर शीट आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को 120 मिनट में 100 सवाल हल करने होंगे। आयोग की ओर से बायोमैट्रिक डाटा, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ प्रक्रिया के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। हर केंद्र पर केंद्राध्यक्ष, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लानी होगी। दस्तावेज न होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सामान ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डाटा कार्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, धातु से बनी सामग्री, कान में लगी मशीन, ग्राफ शीट, मानचित्र, स्लाइड रूल और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *