बेतिया में के मनुआपुल थाना क्षेत्र स्थित गुड़वालिया चौक के समीप शनिवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना गुड़वालिया निवासी लव मिश्रा के घर के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में छिप गए, जबकि बाजार और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की आशंका हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, फिर भी इलाके में भय और तनाव का माहौल है। लव मिश्रा ने आशंका जताई है कि यह घटना जमीन विवाद को लेकर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कुछ खोखे बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। बेतिया में के मनुआपुल थाना क्षेत्र स्थित गुड़वालिया चौक के समीप शनिवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना गुड़वालिया निवासी लव मिश्रा के घर के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में छिप गए, जबकि बाजार और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की आशंका हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, फिर भी इलाके में भय और तनाव का माहौल है। लव मिश्रा ने आशंका जताई है कि यह घटना जमीन विवाद को लेकर की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कुछ खोखे बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।


