पूर्णियां में भूमिगत मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इसका खुलासा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने किया है। इस कार्रवाई में 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 10 अर्धनिर्मित पिस्टल भी टीम के हाथ लगी है। पूरा मामला धमदाहा के ईटहरी पंचायत के हरिपुर वार्ड संख्या-01 की है।
जमीन के नीचे बन रहा था हिथियार थाना प्रभारी रविशंकर कुमार ने बताया कि कोलकाता-पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि धमदाहा और भवानीपुर जैसे क्षेत्रों में जमीन के नीचे बने गुप्त तहखाने और बंकरनुमा कमरों में अवैध रूप से पिस्टल बनाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हरिपुर निवासी सुरेंद्र मंडल के घर में यह अवैध फैक्ट्री चल रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुंगेर के हथियार तस्करों से जुड़े लोग पिछले पांच से छह सालों से यहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। इन लोगों की हुई गिरफ्तारी थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुंगेर जिले के मोहम्मद अनवर खान, मोहम्मद आफताब, मिट्ठू कुमार और गब्बर राय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री तक पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर भूमिगत संरचना को ध्वस्त किया और अंदर से हथियार बनाने की मशीनें व सामग्री निकाली।
कार्रवाई मे शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, कोलकाता एसटीएफ और पटना एसटीएफ की टीम शामिल थी। अधिकारियों ने इसे एसटीएफ की बड़ी सफलता बताया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पूर्णियां में भूमिगत मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इसका खुलासा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने किया है। इस कार्रवाई में 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 10 अर्धनिर्मित पिस्टल भी टीम के हाथ लगी है। पूरा मामला धमदाहा के ईटहरी पंचायत के हरिपुर वार्ड संख्या-01 की है।
जमीन के नीचे बन रहा था हिथियार थाना प्रभारी रविशंकर कुमार ने बताया कि कोलकाता-पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि धमदाहा और भवानीपुर जैसे क्षेत्रों में जमीन के नीचे बने गुप्त तहखाने और बंकरनुमा कमरों में अवैध रूप से पिस्टल बनाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हरिपुर निवासी सुरेंद्र मंडल के घर में यह अवैध फैक्ट्री चल रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुंगेर के हथियार तस्करों से जुड़े लोग पिछले पांच से छह सालों से यहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। इन लोगों की हुई गिरफ्तारी थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुंगेर जिले के मोहम्मद अनवर खान, मोहम्मद आफताब, मिट्ठू कुमार और गब्बर राय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री तक पहुंचने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर भूमिगत संरचना को ध्वस्त किया और अंदर से हथियार बनाने की मशीनें व सामग्री निकाली।
कार्रवाई मे शामिल अधिकारी इस कार्रवाई में धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, कोलकाता एसटीएफ और पटना एसटीएफ की टीम शामिल थी। अधिकारियों ने इसे एसटीएफ की बड़ी सफलता बताया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।