दरभंगा में नाबालिग लड़की से छेड़खानी:विरोध करने पर चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला, नाक पर 7 टांके लगे

दरभंगा में नाबालिग लड़की से छेड़खानी:विरोध करने पर चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला, नाक पर 7 टांके लगे

दरभंगा में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता के चाचा पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से मारा। नाक पर सात टांके लगे हैं। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है। भतीजी के साथ छेड़खानी कर रहा था दुकानदार पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी घर के पास कालेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान मंदिर के सामने दुकान चलाने वाला अमरचंद लाभ(50) अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और बुरी नीयत से पकड़ने का प्रयास किया। डरी-सहमी लड़की किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। जिसके बाग परिजनों को जानकारी दी। इस संबंध में अमरचंद से पूछा तो दुकान से कुल्हाड़ी निकालकर हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान कुल्हाड़ी नाक पर लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। इससे महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिला है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरभंगा में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता के चाचा पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से मारा। नाक पर सात टांके लगे हैं। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है। भतीजी के साथ छेड़खानी कर रहा था दुकानदार पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी घर के पास कालेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान मंदिर के सामने दुकान चलाने वाला अमरचंद लाभ(50) अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और बुरी नीयत से पकड़ने का प्रयास किया। डरी-सहमी लड़की किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। जिसके बाग परिजनों को जानकारी दी। इस संबंध में अमरचंद से पूछा तो दुकान से कुल्हाड़ी निकालकर हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान कुल्हाड़ी नाक पर लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। इससे महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिला है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *