हरदा में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बुआ-भतीजे को पिकअप और एक युवक को ट्रक ने मारी टक्कर

हरदा में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बुआ-भतीजे को पिकअप और एक युवक को ट्रक ने मारी टक्कर

हरदा। जिले में बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम तलाईटप्पर के पास हुआ। हंडिया से बाजार कर अपने भतीजे भीम (20) के साथ पार्वती (35) बाइक से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान ग्राम तलाईटप्पर के पास पीछे से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बुआ-भतीजा दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पार्वती बाई को मृत घोषित कर दिया। भतीजे भीम का इलाज जारी है। दूसरा हादसा देवास जिले के खातेगांव के पास हुआ। कवलासा निवासी जितेंद्र कर्मा (26), जो खातेगांव में एक दुकान पर काम करता था, अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। रात करीब 9:30 बजे अगरधा मेन रोड पर मोड़ के दौरान एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले खातेगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। हरदा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *