शाहपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहोरनपुर थाने की पुलिस ने दो मवेशी चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें थाना क्षेत्र के चारघाट गांव के पास से पकड़ा। उनके पास से चोरी की एक भैंस और एक सांड बरामद किया गया है। बहोरनपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि दो मवेशी चोर थाना क्षेत्र से मवेशी चोरी करके ले जा रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान सिमरिया निवासी अंकित ओझा और बेलवानिया निवासी धनजी नट के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में बहोरनपुर थाने में मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शाहपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहोरनपुर थाने की पुलिस ने दो मवेशी चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें थाना क्षेत्र के चारघाट गांव के पास से पकड़ा। उनके पास से चोरी की एक भैंस और एक सांड बरामद किया गया है। बहोरनपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि दो मवेशी चोर थाना क्षेत्र से मवेशी चोरी करके ले जा रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान सिमरिया निवासी अंकित ओझा और बेलवानिया निवासी धनजी नट के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में बहोरनपुर थाने में मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


