गिलानी में सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर थी, पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा

गिलानी में सड़क हादसे में 11 वर्षीय बच्चे की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर थी, पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान शनिवार सुबह करीब 4 बजे लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के लोहरा डुमरी गांव निवासी रंजीत साव के 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालक की मौत सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक को सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान शनिवार सुबह करीब 4 बजे लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के लोहरा डुमरी गांव निवासी रंजीत साव के 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालक की मौत सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *