झाबुआ में दो कारों आपस में टकराई, कार सवार सुरक्षित:थांदला के रुण्डीपाड़ा मोड़ पर हादसा, अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश जा रहा था परिवार

झाबुआ में दो कारों आपस में टकराई, कार सवार सुरक्षित:थांदला के रुण्डीपाड़ा मोड़ पर हादसा, अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश जा रहा था परिवार

झाबुआ जिले के थांदला में मंगलवार सुबह रुण्डीपाड़ा गांव के समीप दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई, जिसमें एक क्रेटा और एक हैरियर वाहन शामिल थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन के एयरबैग भी खुल गए। जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक जीजे 27 ईए 5949 का चालक अपने परिवार के साथ अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश जा रहा था। रुण्डीपाड़ा मोड़ पर उसकी सीधी भिड़ंत सामने से आ रही एक अन्य कार से हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि दूसरी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी और दुर्घटना के बाद उसके चालक के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मोड़ पर तेज रफ्तार और सावधानी की कमी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, वाहनों के सुरक्षा फीचर्स और समय रहते बचाव के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *