किशनगंज में 2 बाइकों की टक्कर, एक की मौत:एक महीने पहले हुआ था निकाह, गेहूं पिसवाने जा रहा था, दूसरा घायल

किशनगंज में 2 बाइकों की टक्कर, एक की मौत:एक महीने पहले हुआ था निकाह, गेहूं पिसवाने जा रहा था, दूसरा घायल

किशनगंज में सोमवार शाम दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नवाब जागीर बंगामा गांव के पास हुई। मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान अतवारी हैरानू टोला भौरादह निवासी सोहेल आलम (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए उसे अपने घर ले गए। एक महीने पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि सोहेल सोमवार शाम अपने घर से गेहूं पिसवाने के लिए बंगामा मदरसा चौक जा रहा था। नवाब जागीर बंगामा के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। मृतक सोहेल का निकाह (शादी) एक माह पूर्व ही हुआ था। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष मो. दिलशाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर उसे घर ले जाने का फैसला किया है। वहीं, दूसरे घायल मोटरसाइकिल चालक का इलाज हायर सेंटर में जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। किशनगंज में सोमवार शाम दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घटना बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नवाब जागीर बंगामा गांव के पास हुई। मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान अतवारी हैरानू टोला भौरादह निवासी सोहेल आलम (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए उसे अपने घर ले गए। एक महीने पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि सोहेल सोमवार शाम अपने घर से गेहूं पिसवाने के लिए बंगामा मदरसा चौक जा रहा था। नवाब जागीर बंगामा के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। मृतक सोहेल का निकाह (शादी) एक माह पूर्व ही हुआ था। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष मो. दिलशाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर उसे घर ले जाने का फैसला किया है। वहीं, दूसरे घायल मोटरसाइकिल चालक का इलाज हायर सेंटर में जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *