मोगा वाहन चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार:पुलिस ने छापा मारकर चोरी की बोलेरो को किया बरामद, लुधियाना के मुल्लापुर क्षेत्र ले चुराई थी

मोगा वाहन चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार:पुलिस ने छापा मारकर चोरी की बोलेरो को किया बरामद, लुधियाना के मुल्लापुर क्षेत्र ले चुराई थी

मोगा जिले में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बधनी कला थाना पुलिस ने मुल्लापुर क्षेत्र से चोरी की गई एक बोलेरो गाड़ी बरामद करते हुए दो शातिर आरोपियों को दबोच लिया है। बधनी कला के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की गाड़ी के साथ इलाके में देखे गए हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मुल्लापुर से चुराई थी गाड़ी, आरोपी गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ काका (निवासी बधनी खुर्द) और हरदीप सिंह (निवासी बधनी कला) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले लुधियाना के मुल्लापुर क्षेत्र से एक बोलेरो गाड़ी चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई गाड़ी को अपने अधिकार में ले लिया है। मामला दर्ज और रिमांड की तैयारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बधनी कला थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के अनुसार, आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से इनका रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी ताकि इनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने अब तक और कितने वाहन चोरी किए हैं और इनके गिरोह में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *