सिर्फ 1 वोट से जीते टीवीके नेता श्रीनिवास सेतुपति, मंत्री और 4 बार के विधायक को हराया

सिर्फ 1 वोट से जीते टीवीके नेता श्रीनिवास सेतुपति, मंत्री और 4 बार के विधायक को हराया

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में सोमवार को विधानसभा चुनावों के परिणाम (Assembly Election Results) सामने आ गए। तमिलनाडु (Tamilnadu) में सभी को चौकाते हुए एक्टर विजय (Vijay) की टीवीके – तमिलगा वेट्री कड़गम पार्टी (TVK – Tamilaga Vettri Kazhagam) ने 108 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस (Congress) और अन्य क्षेत्रीय दलों से समर्थन के दम पर विजय का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। इस चुनाव में कई ऐसी चीज़ें देखने को मिलीं, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी और इनमें एक है टीवीके नेता श्रीनिवास सेतुपति (Srinivasa Sethupathi) की जीत का अंतर।

सिर्फ 1 वोट से जीते श्रीनिवास सेतुपति

श्रीनिवास सेतुपति ने तिरुपत्तूर सीट से चुनाव लड़ते हुए डीएमके (DMK) के मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन (K.R. Periyakaruppan) को हराया। पेरियाकरुप्पन 2006 से तिरुपत्तूर क्षेत्र से विधायक थे और लगातार 4 बार चुनाव जीते थे, लेकिन अपने पहले ही चुनाव में सेतुपति ने डीएमके के मंत्री के विजयी रथ पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि इस जीत की सबसे खास बात रही जीत का अंतर। सेतुपति ने सिर्फ 1 वोट से पेरियाकरुप्पन के खिलाफ जीत हासिल की।

एमके स्टालिन की हुई हार

तमिलनाडु चुनाव में वर्तमान सीएम एमके स्टालिन (M.K. Stalin) को भी हार का सामना करना पड़ा। कोलाथुर सीट से टीवीके के वीएस बाबू (V.S. Babu) ने उन्हें 8,795 वोटों से हराया। चुनावी परिणाम आने के बाद जहाँ स्टालिन ने हार स्वीकार की, वहीँ बाबू ने कहा कि वह ईमानदारी बनाए रखेंगे और भ्रष्ट आचरण में लिप्त नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *