ट्रम्प जंग जारी रखेंगे, संसद से मंजूरी टाली:प्रस्ताव खारिज होने का डर; रक्षा मंत्री बोले- युद्ध विरोधी अमेरिकी ईरान से ज्यादा खतरनाक

ट्रम्प जंग जारी रखेंगे, संसद से मंजूरी टाली:प्रस्ताव खारिज होने का डर; रक्षा मंत्री बोले- युद्ध विरोधी अमेरिकी ईरान से ज्यादा खतरनाक

ट्रम्प ने ईरान युद्ध की मंजूरी के लिए संसद में प्रस्ताव रखने का इरादा अभी टाल दिया है। युद्ध की 60 दिन का समय पूरा होने के बाद ट्रम्प को आगे इसे जारी रखने के लिए 1 मई को प्रस्ताव रखना था। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को संसद में कहा कि राष्ट्रपति को 60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। उनका कहना था कि ईरान के साथ जो सीजफायर (युद्धविराम) हुआ है, उससे यह 60 दिन की समय सीमा रुक गई है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे बड़ा खतरा ईरान नहीं, बल्कि युद्ध विरोधी हैं। इनमें कुछ डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन हैं। वियतनाम जंग के बाद 60 दिन का कानून आया अमेरिका में वियतनाम युद्ध के बाद एक कानून बनाया गया था, जिसे ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ कहा जाता है। इस कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति संसद की मंजूरी के बिना सिर्फ 60 दिन ही सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कानून के तहत राष्ट्रपति को या तो सेना वापस बुलानी होती है, या युद्ध जारी रखने के लिए संसद से मंजूरी लेनी होती है, या फिर 30 दिन का एक्स्ट्रा समय मांगना होता है। ट्रम्प ने 1 मार्च को संसद में ईरान पर हमले की जानकारी दी थी। ऐसे में 60 दिन की समयसीमा 1 मई को पूरी हो जाएगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ट्रम्प की धमकी: ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर कहा, तूफान आगे बढ़ रहा है। इसे कोई रोक नहीं पाएगा। 2. ईरान का जवाब: सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा, हम हमलावरों को समंदर में डुबो देंगे। फारस की खाड़ी में उनके लिए कोई जगह नहीं है। 3. भारत को राहत: भारत में ईरान के राजदूत ने कहा है कि ईरान होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय कर रहा है। भारत के जहाजों पर किसी तरह की रोक नहीं है। 4. मुजतबा की सेहत पर सस्पेंस: मुजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर अब भी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। वह अभी तक कभी सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। 5. अमेरिकी एयरक्राफ्ट लौटा: दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड अब 300 दिनों से ज्यादा की रिकॉर्ड तैनाती के बाद अमेरिका लौट रहा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *