झपकी आने से आगे चल रहे वाहन में घुसा ट्रक:केबिन में फंसे नूंह के ड्राइवर की मौत

झपकी आने से आगे चल रहे वाहन में घुसा ट्रक:केबिन में फंसे नूंह के ड्राइवर की मौत

दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 141 के पास तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई (NHAI) की रेस्क्यू टीम और रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुजरात से दिल्ली जा रहा था ट्रक पुलिस के अनुसार, ट्रक गुजरात के राजकोट से सामान भरकर दिल्ली की ओर जा रहा था। एक्सप्रेसवे परअचानक चालक को नींद की झपकी आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण चालक का ट्रक पर से नियंत्रण खो गया और ट्रक आगे चल रहे किसी बड़े वाहन में पीछे से जा घुसा। कटर से केबिन काटकर निकाला शव हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का केबिन पिचक गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। NHAI की टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को कटवाकर चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को रैणी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। रैणी थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद आगे चल रहा वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटाकर रास्ता साफ करवा दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *