TRP Report This Week: स्मृति ईरानी के शो का जलवा कायम, ‘नागिन 7’ की भी हुई वापसी, बाकी शोज के बीच कड़ी टक्कर

TRP Report This Week: स्मृति ईरानी के शो का जलवा कायम, ‘नागिन 7’ की भी हुई वापसी, बाकी शोज के बीच कड़ी टक्कर

TRP Report This Week: ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) ने अपनी 15वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है। स्मृति ईरानी का शो चार्ट पर अपना दबदबा बनाए हुए है, वहीं कई अन्य शो की लोकप्रियता में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के स्पिन-ऑफ ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ की व्यूअरशिप में एक बार फिर उछाल आया है। आइए देखते हैं 15वें सप्ताह की रैंकिंग…

नंबर 1 पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (TRP Report This Week)

करण के अफेयर ड्रामा के बीच ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखते हुए नंबर 1 पोजीशन पर बना हुआ है। वहीं, ‘वसुधा’ दूसरे नंबर पर कायम हैं। हालांकि, इस बीच, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पॉपुलैरिटी में कमाल की बढ़त देखी गई है और आगे बढ़ते हुए ये सीरियल तीसरे पायदान पर पहुंचने में सफल हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ रुपाली गांगुली के धारावाहिक ‘अनुपमा’ में भी थोड़ा सुधार देखा और चौथा स्थान हासिल किया।

TRP Repost This Week
TRP रिपोर्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम। (फोटो सोर्स: JioHotstar)

बता दें कि टॉप फाइव को ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ ने पूरा किया है। जबकि दूसरी ओर, ‘गंगा माई की बेटियां’ में भारी गिरावट आई और ये सीरियल तीसरे पायदान से गिरकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद सातवें स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ और आठवें स्थान पर ‘तुम से तुम तक’ ने अपनी जगह बनाई है।

‘नागिन 7’ ने की नौवीं पोजीशन हासिल (Naagin 7 on 9th Position)

इसके अलावा, अपनी पॉपुलैरिटी में सुधार दिखाते हुए, ‘नागिन 7’ ने नौवीं पोजीशन हासिल की है। बता दें कि टॉप में ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ का नाम शामिल है, जिसने टॉप 10 सीरियल्स के चार्ट में दोबारा एंट्री मारी है।

ये रही वीक 15 की टीआरपी रिपोर्ट (Week 15 TRP Report)

रैंक शो का नाम चैनल OTT प्लेटफॉर्म
1 क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्टार प्लस Disney+ Hotstar
2 वसुधा ज़ी टीवी ZEE5
3 ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार प्लस Disney+ Hotstar
4 अनुपमा स्टार प्लस Disney+ Hotstar
5 क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं स्टार प्लस Disney+ Hotstar
6 गंगा माई की बेटियां कलर्स टीवी JioCinema
7 उड़ने की आशा स्टार प्लस Disney+ Hotstar
8 तुम से तुम तक सोनी सब SonyLIV
9 नागिन 7 कलर्स टीवी JioCinema
10 श्रीमान् और श्रीमतीजी.परशुराम सोनी सब SonyLIV

प्रियंका चाहर चौधरी सबसे पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस (Priyanka Chahar Chaudhary The Most Popular TV Actress)

अगर डेली सोप्स की पॉपुलैरिटी रिपोर्ट की बात करें तो, ‘नागिन 7’ की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी सबसे लोकप्रिय हिंदी टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट की टॉप पोजीशन पर मजबूती से अपना दबदबा बनाए हुए हैं। वहीं, ‘सेहर होने को है’ के एक्टर पार्थ समथान दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला इस हफ्ते तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके बाद रोहित पुरोहित चौथे स्थान पर हैं, जबकि श्रीति झा का नाम टॉप 5 में शामिल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *