दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हावीडीह गांव निवासी राजा राम यादव के पुत्र अमरजीत यादव(28) पारिवारिक जमीन विवाद और कथित झूठे केस से परेशान था। गुरुवार को वह गांव में लगे मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया और ऊपर से लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी सूरज कुमार गुप्ता और अंचलाधिकारी धनश्री बाला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरु की बात मानकर नीचे उतरा स्थिति बिगड़ती देख अमरजीत के गुरु जटाशंकर झा उर्फ दुखी को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने माइक के जरिए युवक से बातचीत की और उसकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। गुरु की बात पर भरोसा करते हुए अमरजीत आखिरकार 5 घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन अमरजीत ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर वह काफी तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने युवक से लिखित शिकायत लेकर मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने पीआर बॉन्ड भरवाने के बाद युवक को उसके चाचा और भाई के साथ घर भेज दिया। दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हावीडीह गांव निवासी राजा राम यादव के पुत्र अमरजीत यादव(28) पारिवारिक जमीन विवाद और कथित झूठे केस से परेशान था। गुरुवार को वह गांव में लगे मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया और ऊपर से लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी सूरज कुमार गुप्ता और अंचलाधिकारी धनश्री बाला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरु की बात मानकर नीचे उतरा स्थिति बिगड़ती देख अमरजीत के गुरु जटाशंकर झा उर्फ दुखी को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने माइक के जरिए युवक से बातचीत की और उसकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। गुरु की बात पर भरोसा करते हुए अमरजीत आखिरकार 5 घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई का आश्वासन अमरजीत ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर वह काफी तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने युवक से लिखित शिकायत लेकर मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने पीआर बॉन्ड भरवाने के बाद युवक को उसके चाचा और भाई के साथ घर भेज दिया।


