heavy rain warning: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार एक शक्तिशाली सिस्टम उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है। जिससे उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश से हो रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है जो लगातार नमी खींच रहा है। एक ट्रफ लाइन भी उत्तर पूर्वी भारत से लेकर दक्षिण तक फैला हुआ है। जो बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही है। यह सभी मौसमी सिस्टम बारिश के लिए सहायक हो रहे हैं। कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। भारी बारिश की संभावना है।
प्रयागराज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवार 4 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 5 मई को मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। जब आकाशीय बिजली गिरने के साथ झमाझम बारिश होगी। इसका असर बुधवार 6 को भी दिखाई पड़ेगा।
इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात का मौसम रहेगा खराब
मौसम विभाग ने कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, और कानपुर देहात सहित आसपास के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 48 घंटे में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
पक्के छत के नीचे खड़े हो
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पेड़ और हल्के निर्माण के नीचे खड़ा होना खतरनाक है। अपने आप को पक्के निर्माण कार्य के नीचे खड़े होकर सुरक्षित रखें। अगले 48 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का भी खतरा बना रहेगा। इस समय शक्तिशाली मौसमी सिस्टम सक्रिय है जिसका असर देखने को मिल रहा है।
प्रयागराज में आज रात का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 4 मई का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन और रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में बारिश होने की संभावना है। रात में भी बारिश हो सकती है।
5 मई को झमाझम बारिश का अलर्ट
आगामी 5 मई का तापमान 22 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।


