मधेपुरा में जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान शुरू:20 पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, 2477 परिवारों को मिलेगा लाभ, DM ने किया उद्घाटन

मधेपुरा में जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान शुरू:20 पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, 2477 परिवारों को मिलेगा लाभ, DM ने किया उद्घाटन

मधेपुरा के झल्लू बाबू सभागार में सोमवार को जन भागीदारी-IEC राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्घाटन डीएम अभिषेक रंजन ने किया। अभियान के तहत जिले के अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में 18 मई से 25 मई तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर आयोजित इस अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभुकों के बीच आवश्यक प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। डीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि शिविरों में मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई
प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा योजनाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से सभी विभागों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायतवार चिन्हित वंचित परिवारों के आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में कुल 20 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें मुरलीगंज प्रखंड की 9 पंचायतें, बिहारीगंज की 4 पंचायतें, ग्वालपाड़ा की 3 पंचायतें, कुमारखंड की 3 पंचायतें तथा चौसा प्रखंड की 1 पंचायत शामिल है। अभियान के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के 2477 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंचायत स्तर पर विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई
अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार पासवान को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रखंड स्तर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों तथा पंचायत स्तर पर विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डीएलएओ अमन कुमार सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीआरडीए निदेशक, मेरा युवा भारत के संयुक्त सचिव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा विकास मित्र उपस्थित थे। मधेपुरा के झल्लू बाबू सभागार में सोमवार को जन भागीदारी-IEC राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्घाटन डीएम अभिषेक रंजन ने किया। अभियान के तहत जिले के अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में 18 मई से 25 मई तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ थीम पर आयोजित इस अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभुकों के बीच आवश्यक प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। डीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि शिविरों में मेडिकल कैंप लगाकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई
प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा योजनाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से सभी विभागों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायतवार चिन्हित वंचित परिवारों के आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में कुल 20 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें मुरलीगंज प्रखंड की 9 पंचायतें, बिहारीगंज की 4 पंचायतें, ग्वालपाड़ा की 3 पंचायतें, कुमारखंड की 3 पंचायतें तथा चौसा प्रखंड की 1 पंचायत शामिल है। अभियान के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के 2477 परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पंचायत स्तर पर विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई
अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार पासवान को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रखंड स्तर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों तथा पंचायत स्तर पर विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डीएलएओ अमन कुमार सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, डीआरडीए निदेशक, मेरा युवा भारत के संयुक्त सचिव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा विकास मित्र उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *