नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने डाटा ऑपरेटर को कुचला:ऑफिस जाते समय हादसा, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ट्रक जब्त

नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने डाटा ऑपरेटर को कुचला:ऑफिस जाते समय हादसा, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, ट्रक जब्त

बिहार के नवादा में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक डाटा ऑपरेटर की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सोभिया मंदिर के पास हुई, जब वह हिसुआ स्थित अपने कार्यालय जा रहा था। मृतक की पहचान रोह प्रखंड के जैला गांव निवासी विजय दास यादव के लगभग 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और एक युवक को हिरासत में लिया है। नौकरी के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी
ट्रक को थाने लाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका निर्देश थाना प्रभारी ने एसआइ सोनू कुमार को दिया। पप्पू कुमार अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वह अपने घर का सबसे बड़ा पुत्र था और नौकरी के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह प्रतिदिन हिसुआ के मनरेगा कार्यालय में कार्य करने जाता था। बिहार के नवादा में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक डाटा ऑपरेटर की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सोभिया मंदिर के पास हुई, जब वह हिसुआ स्थित अपने कार्यालय जा रहा था। मृतक की पहचान रोह प्रखंड के जैला गांव निवासी विजय दास यादव के लगभग 26 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और एक युवक को हिरासत में लिया है। नौकरी के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी
ट्रक को थाने लाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसका निर्देश थाना प्रभारी ने एसआइ सोनू कुमार को दिया। पप्पू कुमार अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वह अपने घर का सबसे बड़ा पुत्र था और नौकरी के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उसी पर थी। वह प्रतिदिन हिसुआ के मनरेगा कार्यालय में कार्य करने जाता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *