समर 2026 के लिए ट्रेंडी 5 Nail Art Designs: जानें घर पर कैसे बनाएं ये शानदार डिजाइन

समर 2026 के लिए ट्रेंडी 5 Nail Art Designs: जानें घर पर कैसे बनाएं ये शानदार डिजाइन

Nail Art For Summer 2026: गर्मियों में फैशन और ड्रेस ट्रेंड्स के साथ-साथ नेल आर्ट के डिजाइन भी बदल जाते हैं। इन दिनों महिलाएं पेस्टल, न्यूड और फूल-पत्तियों से जुड़े नेल आर्ट को ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप जल्द ही नेल आर्ट करने या करवाने का सोच रही हैं और कुछ लेटेस्ट डिजाइन खोज रही हैं, तो आप नीचे दिए गए Summer Nail Trends 2026 से आइडिया ले सकती हैं।

मल्टी कलर फ्लावर Nail Art

अगर आप कॉलेज जाने वाली या वर्किंग वुमन हैं और गर्मी के अनुकूल सिंपल और सोबर डिजाइन में नेल आर्ट कराने का सोच रही हैं, तो आप इस डिजाइन को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले नाखूनों पर न्यूड या ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगाएं। इसके बाद, फ्रेंच टिप नेल आर्ट की तरह अलग-अलग पेस्टल रंगों से नाखून के टॉप पर छोटे-छोटे फूल बनाएं और उसी रंग से फूल के बीच में एक डॉट बनाकर इसे पूरा करें।

घर बैठे करें सिंपल और सोबर Nail Art

अगर आप खुद से नेल आर्ट करने का सोच रही हैं, तो मिंट ब्लू या अपनी पसंद के किसी भी डार्क रंग की नेल पॉलिश से सबसे पहले बेस कोट लगाएं। फिर सफेद या कंट्रास्ट रंग की नेल पॉलिश से छोटे-छोटे फूल बनाएं और बीच में दूसरे रंग की नेल पॉलिश से डॉट लगाकर इसे पूरा करें।

समर 2026 में ट्राई करें Pastel Flower Nail Art

अगर आपको नेल आर्ट करना नहीं आता है और आप पहली बार इसे घर पर ट्राई कर रही हैं, तो सभी नाखूनों पर लाइट पिंक, व्हाइट या ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का बेस तैयार करें। फिर अपनी पसंद के डार्क पेस्टल रंग से किनारों पर फ्रेंच टिप बनाएं। इसके बाद, अपनी पसंद के डार्क नेल पॉलिश में एक बूंद सफेद नेल पॉलिश मिलाकर उसे लाइट करें और उससे छोटे-छोटे फूलों का डिजाइन बनाएं। सेंटर में एक डार्क डॉट लगाकर इसे पूरा करें।

प्रोफेशनल से कराएं ये नेल आर्ट इंस्पिरेशन

अगर आप किसी प्रोफेशनल से नेल आर्ट करवाने के लिए आइडिया खोज रही हैं, तो आप ऊपर दिए गए डिजाइन्स से इंस्पिरेशन लेकर अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करवा सकती हैं या उन्हें रिक्रिएट करवा सकती हैं।

Watermelon Inspired Nail Art

अगर आप गर्मी से प्रेरित कोई सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन खोज रही हैं, तो वाटरमेलन नेल आर्ट आपके लिए बेस्ट है। इसे रिक्रिएट करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको तरबूज के शेड्स से मिलते-जुलते हरे और गुलाबी रंग की नेल पॉलिश चाहिए। एक रंग की नेल पॉलिश से बेस कोट लगाने के बाद, थोड़ी जगह छोड़कर ऊपर दूसरे कोट में डार्क रंग की दूसरी नेल पॉलिश लगाकर इसे पूरा करें।

ध्यान दें: सारे नेल आर्ट करने के बाद इसे लंबे समय तक बिना खराब हुए सुरक्षित रखने के लिए टॉप कोट नेल पॉलिश जरूर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *