वट सावित्री पूजा के दौरान पेड़ में लगी आग; VIDEO:दीया, अगरबत्ती से आग लगने की आशंका, बाल्टी से पानी डालकर पाया काबू

वट सावित्री पूजा के दौरान पेड़ में लगी आग; VIDEO:दीया, अगरबत्ती से आग लगने की आशंका, बाल्टी से पानी डालकर पाया काबू

आरा के संदेश इलाके में शनिवार को वट सावित्री पूजा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूजा के लिए जुटी महिलाओं के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बरगद के पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पेड़ के तने और नीचे रखी पूजा सामग्री तक पहुंचने लगीं, जिससे वहां मौजूद महिलाएं घबराकर इधर-उधर भागने लगीं। घटना अखगांव बाजार की है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वट सावित्री पूजा के दौरान दीपक या अगरबत्ती की चिंगारी से पेड़ में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बरगद के पेड़ में आग लगने की 2 तस्वीरें देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं पूजा करती नजर आ रही हैं और अचानक पेड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं और पूजा-पाठ के दौरान सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। आरा के संदेश इलाके में शनिवार को वट सावित्री पूजा के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूजा के लिए जुटी महिलाओं के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बरगद के पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पेड़ के तने और नीचे रखी पूजा सामग्री तक पहुंचने लगीं, जिससे वहां मौजूद महिलाएं घबराकर इधर-उधर भागने लगीं। घटना अखगांव बाजार की है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वट सावित्री पूजा के दौरान दीपक या अगरबत्ती की चिंगारी से पेड़ में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बरगद के पेड़ में आग लगने की 2 तस्वीरें देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं पूजा करती नजर आ रही हैं और अचानक पेड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं और पूजा-पाठ के दौरान सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *