ट्रैवल्स बस ने स्कूली वेन को मारी टक्कर:3 बच्चे घायल, एक को किया सांचौर रेफर, बड़ा हादसा टला

ट्रैवल्स बस ने स्कूली वेन को मारी टक्कर:3 बच्चे घायल, एक को किया सांचौर रेफर, बड़ा हादसा टला

बालोतरा में प्राइवेट बस और बच्चों से भरी स्कूली बस के बीच टक्कर हो गई। इससे 3 बच्चे घायल हो गए। प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जा गया। इसमें एक बच्चे को सांचौर रेफर किया गया है। प्राइवेट बस के आगे का और स्कूली बस के पीछे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बालोतरा जिले के धोरीमन्ना थाने के जालबेरी गांव सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। पुलिस को सूचना मिलने पर पूरी घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। स्कूल बस में करीब 35 बच्चे थे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल्स बस चौहटन से धोरीमन्ना की तरफ आ रही थी। वहीं गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस घरों से बच्चों को लेकर धोरीमन्ना स्कूल की तरफ जा रही थी। जालबेरी गांव में बस को चढ़ाने के लिए साइड में रुकी हुई थी। तभी पीछे बीएल ट्रैवल्स की बस ने टक्कर मार दी। इससे स्कूल बस में पीछे की सीट पर बैठे 5 बच्चे घायल हो गए। जिसमें एक बच्चे के कान के पास लगी। इसके बाद उसे सांचोर रेफर किया गया। अन्य बच्चों हल्की चोट आई है। परिजन जयकिशन का कहना है कि बच्चे के कान के पास चोट लगी थी। तब उसका चैकअप करनवाने के लिए सांचोर ले गया था। फिलहाल उसकी तबीयत ठीक है। बाकी बच्चे सेफ है। गनीमत यह रही कि स्कूली बस के पीछे लोहे की एंगल लगी होने के कारण सभी बच्चे सुरक्षित है। इनपुट : दिनेश ढाका

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *