बदमाश ने की फायरिंग, गोली दोस्त को लगी; मौत:देवघर में लूट के लिए फॉर्च्यूनर से आए थे लुटेरे, गलती से साथी को ही लग गई गोली

बदमाश ने की फायरिंग, गोली दोस्त को लगी; मौत:देवघर में लूट के लिए फॉर्च्यूनर से आए थे लुटेरे, गलती से साथी को ही लग गई गोली

देवघर में गुरुवार देर रात लूट की कोशिश के दौरान गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई। गोली लुटेरों ने ही चलाई और गलती से उनके ही साथी को लग गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुई। चार अपराधी एक फॉर्च्यूनर वाहन से रांची से साहिबगंज जा रही एक शीतल पेय कंपनी की मालवाहक गाड़ी को निशाना बनाने पहुंचे थे। बदमाशों ने पहले वाहन चालक के साथ मारपीट की और लूटपाट शुरू कर दी। जख्मी को अस्पताल में छोड़ भाग गए साथी इसी दौरान एक अपराधी द्वारा चलाई गई गोली गलती से उसके ही साथी को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घबराए साथी घायल बदमाश को फॉर्च्यूनर में डालकर देवघर सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मृतक का रिश्तेदार हिरासत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक युवक दोबारा वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक मृतक का रिश्तेदार है। मृतक की पहचान राजन कुमार लाल (पिता दिनेश लाल) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था और नंदन पहाड़ इलाके के पास रहता था। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है। मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक मोहम्मद मंजूर से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सीने में लगी थी गोली मृतक के पिता दिनेश लाल ने अपने बेटे की हत्या के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने नंदन पहाड़ इलाके के एक युवक का नाम भी लिया है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, मृतक के सीने में गोली लगी थी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। देवघर में गुरुवार देर रात लूट की कोशिश के दौरान गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई। गोली लुटेरों ने ही चलाई और गलती से उनके ही साथी को लग गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के पास हुई। चार अपराधी एक फॉर्च्यूनर वाहन से रांची से साहिबगंज जा रही एक शीतल पेय कंपनी की मालवाहक गाड़ी को निशाना बनाने पहुंचे थे। बदमाशों ने पहले वाहन चालक के साथ मारपीट की और लूटपाट शुरू कर दी। जख्मी को अस्पताल में छोड़ भाग गए साथी इसी दौरान एक अपराधी द्वारा चलाई गई गोली गलती से उसके ही साथी को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घबराए साथी घायल बदमाश को फॉर्च्यूनर में डालकर देवघर सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मृतक का रिश्तेदार हिरासत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक युवक दोबारा वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक मृतक का रिश्तेदार है। मृतक की पहचान राजन कुमार लाल (पिता दिनेश लाल) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था और नंदन पहाड़ इलाके के पास रहता था। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया है। मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक मोहम्मद मंजूर से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सीने में लगी थी गोली मृतक के पिता दिनेश लाल ने अपने बेटे की हत्या के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने नंदन पहाड़ इलाके के एक युवक का नाम भी लिया है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, मृतक के सीने में गोली लगी थी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *