जैसलमेर जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने जिले के सभी माता-पिता से अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के लिए आगे आने को कहा है। उन्होंने अपील की है कि 14 से 15 साल की सभी बालिकाओं को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका जरूर लगवाएं। यह पहल बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह टीका बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए एक बड़ा कदम है। भारत सरकार की ओर से यह वैक्सीन पूरी तरह फ्री (मुफ्त) दी जा रही है। वैक्सीन लगवाने के मुख्य फायदे कलेक्टर ने क्या कहा? कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिला अस्पताल और सभी हेल्थ सेंटर्स पर इसके लिए स्पेशल अरेंजमेंट किए गए हैं। उन्होंने पेरेंट्स से कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और अपनी बेटियों के हेल्दी फ्यूचर के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं। मेडिकल विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस कैंपेन को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने मेसेज देते हुए कहा- बेटियों की सेहत ही समाज का असली भविष्य है, इसलिए समय पर टीका लगवाकर उन्हें सुरक्षित करें। अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी बिल्कुल मुफ्त: भारत सरकार के आदेश पर यह वैक्सीन जिला अस्पताल और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एकदम फ्री उपलब्ध है। अफवाहों पर न दें ध्यान: कलेक्टर ने साफ किया है कि लोग किसी भी गलत जानकारी में न आएं और अपनी बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए समय पर टीका लगवाएं। स्पेशल कैंपेन: जिला प्रशासन और मेडिकल विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अस्पतालों में खास इंतजाम किए हैं।


