खींवसर में कार के ऊपर पल्टा बजरी से भरा डम्पर:पुलिस कर रही थी पीछा, बचने के लिए चलते डम्पर को खाली करने की चक्कर में हुआ हादसा

खींवसर में कार के ऊपर पल्टा बजरी से भरा डम्पर:पुलिस कर रही थी पीछा, बचने के लिए चलते डम्पर को खाली करने की चक्कर में हुआ हादसा

खींवसर के पदमसर चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस से बचकर भागते हुए एक अवैध बजरी से भरा डम्पर एक कार पर पलट गया। गनीमत रही की डम्पर कार के पिछले हिस्से पर गिरा जिसकी वजह से कार में आगे बैठे दो लोग बाल बाल बच गए।
सड़क पर बजरी खाली कर भागा एक डंपर जानकारी के अनुसार खींवसर पुलिस अवैध बजरी से भरे आधा दर्जन से ज्यादा डंपरों का पीछा कर रही थी। पुलिस की टीम को पीछे आते देख चालक डंपर को तेज गति से भगाने लगे। इस दौरान एक डंपर चालक सडक पर ही बजरी खाली कर मौके से भागने में कामयाब रहा। चार से पांच डम्पर टोल के बेरीकेट्स तोड़ कर भागने में कामयाब हो गए। ​बैलेंस बिगडने से हुआ हादसा पुलिस से बचने के चक्कर में सबसे लास्ट वाले डंपर के चालक ने भी चलती गाडी से बजरी खाली करने की कोशिश की। इसी दौरान डंपर असंतुलित होकर पास खड़ी कार पर पलट गया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने तुरंत कार सवारों को बाहर निकाला। ​कार्रवाई: चालक हिरासत में, डंपर जब्त थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। अवैध बजरी परिवहन के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस फरार हुए दूसरे डंपर की तलाश में जुटी है। खींवसर थानाधिकारी आईपीएस अदिति उपाध्याय ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन की सूचना मिली थी जिसमें 6-7 डम्पर शामिल थे। हम इनका पीछा कर रहे थे। पदमसर चौराहे के पास आगे वाला डम्पर बजरी चलते डम्पर से ही रोड़ पर खाली करके भाग गया। लास्ट वाले डम्पर ने भी ऐसा ही प्रयास किया। इसी दौरान रोड़ अंडर कंस्ट्रक्शन होने की वजह से उसका बेलेंस बिगड़ गया और वो एक कार पर पलट गया। हादसे के कारण बाकि जो डम्पर थे वो टोल के बेरीकेट्स तोड़कर भागने में कामयाब हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *