अबोहर में हेरोइन समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, सामान फेंका; ‘अज्जू भाई’ नाम से कुख्यात, पहले भी दर्ज है मामला

अबोहर में हेरोइन समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, सामान फेंका; ‘अज्जू भाई’ नाम से कुख्यात, पहले भी दर्ज है मामला

अबोहर पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान इन्द्रा नगरी के एक युवक को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र करन सिंह निवासी गली नंबर 6 इन्द्रा नगरी, अबोहर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम को देखकर घबराया आरोपी थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार मोहन लाल अपनी टीम के साथ किन्नू मंडी अबोहर से अजीत नगर की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और अपनी लोअर से कोई वस्तु फेंककर भागने की कोशिश करने लगा। तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने अजय कुमार के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है। महिलाओं से उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजय कुमार ‘अज्जू भाई’ के नाम से इलाके में नशा तस्करी के लिए कुख्यात है। उस पर पहले से चोरी का एक मामला दर्ज है और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। इन्द्रा नगरी में स्थानीय लोगों और महिलाओं से उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अजय कुमार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी, ताकि हेरोइन के स्रोत और आगे की सप्लाई चेन का पता लगाकर बड़े नशा तस्करों तक पहुंचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *