गुरुग्राम में लगातार दूसरे दिन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी:दिल्ली बॉर्डरों पर रोकी जा रही गाड़ियां, कंपनियों में माल अटका, ट्रांसपोर्टरों को पुलिस हटा रही

गुरुग्राम में लगातार दूसरे दिन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी:दिल्ली बॉर्डरों पर रोकी जा रही गाड़ियां, कंपनियों में माल अटका, ट्रांसपोर्टरों को पुलिस हटा रही

गुरुग्राम समेत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कमर्शियल वाहनों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुग्राम, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में ट्रक, टैक्सी और ऑटो चालकों के आंशिक रूप से पहिए थमे हुए हैं। हड़ताल के कारण लोगों को टैक्सी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है तो फैक्ट्रियों में माल अटक गया है। गुरुवार को खेड़की दौला टोल प्लाजा से हटाए जाने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने द्वारका एक्सप्रेसवे के बजघेड़ा टोल प्लाजा, रजोकरी और बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर ट्रकों को रूकवाया। हालांकि पुलिस टीमें उन्हें जगह-जगह रोक भी रही है, लेकिन ट्रांसपोर्ट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से मोर्चा संभाल रखा है। दिल्ली में ट्रकों की नो-एंट्री हड़ताल के दूसरे दिन गुरुग्राम के लगभग सभी बॉर्डरों पर ट्रांसपोर्टरों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल डेरा डाले दिखाई दिया। यहां से गुजरने वाले कमर्शियल ट्रकों को रोका जा रहा है। ये लोग ड्राइवरों को न केवल दिल्ली सीमा में प्रवेश करने से रोक रहे हैं, बल्कि उन्हें गुरुग्राम शहर के भीतर भी एंट्री नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं। हालांकि गुरुग्राम में काफी संख्या में ट्रक चल रहे हैं। टैक्सी और ऑटो पर भी आंशिक असर हड़ताल समर्थक संगठन और ड्राइवर सड़कों पर उतरकर निजी कैब, ऐप-बेस्ड टैक्सियों (ओला-उबर) और ऑटो को रोक रहे हैं। इससे दफ्तर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसका ज्यादा असर फिलहाल पहीं है। माल ढुलाई प्रभावित, जरूरी सेवाएं जारी लगातार दूसरे दिन ट्रकों के चक्काजाम रहने से औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों पर गहरा असर पड़ा है। बड़ी कंपनियों में कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार माल की डिलीवरी प्रभावित है। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि हड़ताल से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी है। शहर में सुबह के समय दूध, ब्रेड, फल और सब्जियों की गाड़ियां बिना किसी बाधा के पहुंचीं, जिससे दैनिक उपभोग की वस्तुओं की किल्लत फिलहाल नहीं हुई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात बिगड़ती कानून व्यवस्था और जबरन गाड़ियां रोके जाने की घटनाओं को देखते हुए गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। टोल और सभी मुख्य बॉर्डर्स पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हक सबको है, लेकिन किसी भी यात्री को परेशान करने या जबरन गाड़ी रोकने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी स्ट्राइक ट्रांसपोर्टर प्रदीप मोदी का कहना है कि गुरुग्राम के आपरेटरों का ट्रांसपोर्ट यूनियनों को स्पोर्ट है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन और उग्र होगा। जरूरी सामान के वाहनों से भी ग्रीन टैक्स वसूला जा रहा है। जिससे सामान महंगा होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *