भिंड जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक असित यादव द्वारा जारी आदेश में दो निरीक्षकों (टीआई) सहित सात थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, आलमपुर थाना प्रभारी संजय उपाध्याय को दबोह थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दबोह में पदस्थ राजेश शर्मा को पुलिस लाइन भिंड भेजा गया है। इसी क्रम में असवार थाना प्रभारी नितेंद्र मावई को कोतवाली थाना पदस्थ किया गया है। कमलकांत दुबे को देहात थाना की कमान रावतपुरा थाना प्रभारी कमलकांत दुबे को देहात थाना की कमान दी गई है। वहीं कोतवाली में पदस्थ सुरेश मिश्रा को स्थानांतरित कर असवार थाना प्रभारी बनाया गया है। देहात थाना में पदस्थ बलराम यादव को झाकरी चौकी भेजा गया है, जबकि झाकरी चौकी प्रभारी विवेक प्रमात को एंडोरी थाना पदस्थ किया गया है। इसके अलावा एंडोरी थाना प्रभारी परशुराम अहिरवार को रावतपुरा थाना का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली में पदस्थ सोनेश तोमर को आलमपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए स्थान पर जॉइनिंग दें। इस व्यापक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


