सहारनपुर जिले की देहात सीट पर सपा के मौजूदा विधायक आशु मलिक जनता की पहली पसंद है। भास्कर के सर्वे में 93% जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर भाजपा तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो सपा में पहली पसंद मौजूदा विधायक आशु मलिक हैं। उन्हें 93% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर जिलाध्यक्ष चौ.अब्दुल वाहिद 2% लोगों ने पसंद किया है। जबकि रुही अंजुम को 2% लोगों ने वोट किया है। वहीं, सपा के पुराने सिपहेसलार चौ.अब्दुल गफ्फूर को किसी ने भी पसंद नहीं किया है। जबकि 3% में अन्य कई उम्मीदवार हैं। भाजपा में पहली पसंद जयराम गौतम हैं। इन्हें 49% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर चौ.अजित सिंह को 25%, पूर्व विधायक जगपाल को 15% लोगों ने पसंद किया है। जबकि 11% में कई उम्मीदवार है। कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद सोनू पठान हैं। इन्हें 57% लोगों ने पसंद किया है। सपा से एमएलसी शाहनवाज को 25% और पूर्व विधायक को 10% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, 8% में कई उम्मीदवार शामिल है। बसपा में अजब सिंह को 44% लोगों पसंद किया है। फिरोज आफताब को 28% लोगों ने पसंद किया है। मेहरबान मुखिया 16% और 12% में अन्य उम्मीदवार है।


