सिटी रिपोर्टर | खोदावंदपुर श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय, मेघौल में मंगलवार को मेघा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, हैट और ऑनर बैंड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे माहौल प्रेरणादायक बना रहा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद चंद्रशेखर चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और बिना शिक्षा के किसी भी लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत और लगन को सफलता की कुंजी बताया। वहीं मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मधुसूदन पासवान ने की तथा मंच संचालन सुमित कुमार ने किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सिटी रिपोर्टर | खोदावंदपुर श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय, मेघौल में मंगलवार को मेघा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, हैट और ऑनर बैंड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे माहौल प्रेरणादायक बना रहा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद चंद्रशेखर चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और बिना शिक्षा के किसी भी लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मेहनत और लगन को सफलता की कुंजी बताया। वहीं मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मधुसूदन पासवान ने की तथा मंच संचालन सुमित कुमार ने किया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


