Top Gainers & Losers Today: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी तेजी देखी जा रही है। बुधवार दोपहर बीएसई सेंसेक्स 1.21 फीसदी या 929 अंक की बढ़त के साथ 77,816 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.12 फीसदी या 266 अंक की बढ़त के साथ 24,263 पर ट्रेड करता दिखा। आज सबसे अधिक तेजी ऑटो और आईटी शेयरों में देखी जा रही है। बुधवार दोपहर एनएसई पर ट्रेडेड 3,173 शेयरों में से 2050 शेयर हरे निशान पर, 1014 शेयर लाल निशान पर और 101 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे। आइए जानते हैं कि किन शेयरों में तेजी देखी जा रही है और कौन-से शेयर लुढ़क गए हैं।
इन शेयरों में देखी जा रही भारी तेजी
- बंधन बैंक का शेयर आज 12.11 फीसदी की भारी तेजी के साथ 200.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है।
- जीआरएसई का शेयर 9.79 फीसदी के उछाल के साथ 3,157 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है।
- कॉनकॉर्ड बायोटेक का शेयर 7.64 फीसदी की उछाल के साथ 1154 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है।
- एमक्योर फार्मा का शेयर 7.63 फीसदी की तेजी के साथ 1731 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है।
- आरबीएल बैंक का शेयर 5.97 फीसदी के उछाल के साथ 339.9 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है।
- जीई शिपिंग का शेयर 5.68 फीसदी की तेजी के साथ 1558.2 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
- सीईएटी लिमिटेड का शेयर 5.74 फीसदी की तेजी के साथ 3,718.6 रुपये पर दिखाई दिया।
- स्टार हेल्थ का शेयर इस समय 5.55 फीसदी के उछाल के साथ 546.05 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
- चेन्नई पेट्रो का शेयर 5.53 फीसदी की बढ़त के साथ 1131.65 रुपये पर बना हुआ था।
- सफायर फूड का शेयर 4.93 फीसदी उछलकर 182.89 रुपये पर पहुंच गया।
- वेल्सपन कॉर्प का शेयर 4.53 फीसदी उछलकर 1282 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
- मारुति सुजुकी का शेयर 4.59 फीसदी बढ़कर 13,483 पर पहुंच गया।
- स्वान एनर्जी का शेयर 4.69 फीसदी की तेजी के साथ 353.2 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।
- जेएंडके बैंक का शेयर 5.47 फीसदी की उछाल के साथ 133.99 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।


इन शेयरों में देखी जा रही भारी गिरावट
- सुवेन फार्मा का शेयर 4.31 फीसदी गिरकर 472 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है।
- आरईसी का शेयर 3.64 फीसदी गिरकर 362.15 पर ट्रेड करता दिखा।
- इंडिया सीमेंट का शेयर 3.39 फीसदी टूटकर 404.95 रुपये पर आ गया।
- पावर फाइनेंस का शेयर 3.33 फीसदी गिरकर 465.35 रुपये पर आ गया है।
- ट्रांस एंड रेक्टिफ का शेयर 2.9 फीसदी गिरकर 328 रुपये रह गया है।
- गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 2.90 फीसदी गिरकर 960.45 रुपये पर ट्रेड करता दिखा है।
- अडानी विल्मर का शेयर 2.88 फीसदी टूटकर 199 रुपये रह गया है।
- जिंदल सॉ का स्टॉक 2.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 233.56 रुपये पर आ गया है।
- स्विगी का शेयर भी 2.65 फीसदी टूट गया है और 274 रुपये पर आ गया है।
- इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 2 फीसदी गिरकर 140.49 रुपये रह गया है।


