आज प्लेऑफ्स की रेस से तीसरी टीम होगी बाहर या बनी रहेगी उम्मीदें? धर्मशाला में होगा रोमांचक मुकाबला

आज प्लेऑफ्स की रेस से तीसरी टीम होगी बाहर या बनी रहेगी उम्मीदें? धर्मशाला में होगा रोमांचक मुकाबला

Punjab Kings vs Delhi Capitals: धर्मशाला में आईपीएल 2026 के 55वां मुकाबला खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर होगी। यह मुकाबला अक्षर पटेल एंड कंपनी के लिए डू ऑर डाई भिड़ेंगी। 

IPL 2026 PBKS vs DC Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। पंजाब किंग्स इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 3 गंवाए हैं। एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से टीम के पास 13 अंक हैं। इस मुकाबले को जीतकर पंजाब किंग्स सीधे अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएगी।

दिल्ली के लिए ‘करो या मरो’ मैच

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठवें स्थान पर है। उसने 11 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 7 हारे हैं। टीम के पास 8 अंक हैं। अगर दिल्ली यह मुकाबला जीत जाती है, तो उसके 10 अंक हो जाएंगे और वह सातवें स्थान पर पहुंच जाएगी। लेकिन अगर दिल्ली कैपिटल्स यह मुकाबला हार जाती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी। दरअसल, 12 मैचों के बाद दिल्ली के पास सिर्फ 8 अंक रह जाएंगे और बचे हुए दो मुकाबले जीतकर भी वह अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो गया है।

वहीं, अगर पंजाब किंग्स यह मुकाबला हार भी जाती है, तो उसके पास अभी तीन मैच बाकी रहेंगे। ऐसे में टीम बचे हुए तीन में से दो मुकाबले जीतकर भी अगले दौर में अपनी जगह लगभग पक्की कर सकती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला पूरी तरह “डू ऑर डाई” बन चुका है। अगर टीम जीतती है तो उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन हारते ही वह आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन सकती है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण JioHotstar और Star Sports नेटवर्क पर होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *