राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नीट (यूजी)-2026 परीक्षा आज (रविवार) दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रतलाम के 9 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। रतलाम के 3 सरकारी कॉलेजों और 6 स्कूलों में बनाए गए इन केंद्रों पर कुल 3320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में एंट्री से पहले पुलिस, मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक जांच से गुजरना होगा। शहर एसडीएम आर्ची हरित के अनुसार, फ्रिस्किंग (जांच) प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना और प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ड्रेस कोड: हल्के कपड़े और स्लीपर ही मान्य
निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को चूड़ी और घड़ी पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े और स्लीपर या कम हील (लो हील) वाले जूते-चप्पल पहनकर जाना होगा। आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी फुल स्लीव्स या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं। समस्या के लिए कॉल सेंटर बनाया
परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल neetug2026@nta.ac.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा केंद्रों और परीक्षार्थियों की सूची
शहर में सबसे ज्यादा 600 परीक्षार्थी आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में परीक्षा देंगे। अन्य केंद्रों की जानकारी इस प्रकार है…


