गोवर्धनपुरा पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए बैठक:20 सदस्यों की कमेटी बनाई, घर-घर जाकर करेंगे जागरूक

गोवर्धनपुरा पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए बैठक:20 सदस्यों की कमेटी बनाई, घर-घर जाकर करेंगे जागरूक

कोटपूतली की गोवर्धनपुरा ग्राम पंचायत के ट्रांसपोर्ट नगर में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत को नशा मुक्त बनाना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक परिवार द्वारा स्मैक, अफीम और डोडा पोस्त जैसे नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। यह परिवार पहले भी स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद भी लगातार यह काम जारी है। सरुण्ड थानाधिकारी यशपाल सिंह के निर्देश पर ओमप्रकाश गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नशीले पदार्थ बेचने वाले परिवार को बुलाकर तत्काल यह कारोबार बंद करने के लिए पाबंद किया। 20 लोगों की कमेटी बनाई ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि नशे की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशा मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 20 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में गोवर्धनपुरा को नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया। इसमें घर-घर जाकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छुड़ाने में मदद करना, अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस प्रशासन का सहयोग करना और ऐसे व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देना शामिल है। नशा मुक्त गोवर्धनपुरा अभियान में सहयोग के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और स्वयंसेवकों का चयन करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ ही, सरुण्ड पुलिस थाने द्वारा ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ से संबंधित जन जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *