TMC Crisis: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। बागी विधायक रिताब्रत बनर्जी ने 60 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए नेता प्रतिपक्ष पद पर दावा ठोका है, जिससे ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती मिली है।
BREAKING: TMC Crisis: विधानसभा चुनावों में हार के बाद से ही पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के हालात बिगड़ते जा रहे है। पहले जहां राज्य की बागडोर हाथ से गई वहीं अब पार्टी की कमान भी उनके हाथों से फिसलने लगी है। उनकी ही पार्टी की बागी विधायक रिताब्रत बनर्जी इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। रिताब्रत ने विधानसभा पहुंचकर 80 में से 60 विधायकों का समर्थन उनके साथ होने की बात कहते हुए नेता प्रतिपक्ष पद पर दावा ठोक दिया है। इस घटनाक्रम ने पार्टी के भीतर चल रहे सत्ता संघर्ष को खुलकर सामने ला दिया। रिताब्रत का समर्थन कर रहे विधायकों ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का समर्थन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है। हालांकि बागी गुट ने साफ किया कि वे पार्टी तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और ममता बनर्जी को ही पार्टी का सर्वोच्च नेता मानते हैं।


