धनबाद होकर तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस शुरू हुई:धनबाद से हर गुरुवार को शाम में खुलेगी ट्रेन, बोकारो से भी गुजरेगी; टिकटों की बुकिंग शुरू

धनबाद होकर तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस शुरू हुई:धनबाद से हर गुरुवार को शाम में खुलेगी ट्रेन, बोकारो से भी गुजरेगी; टिकटों की बुकिंग शुरू

तिरुपति से रक्सौल के बीच धनबाद होकर नियमित ट्रेन का परिचालन सोमवार 1 जून को शुरू हो गया। इससे धनबाद के लोगों को दक्षिण भारत के साथ बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी आदि उत्तर बिहार के शहरों लिए एक नई ट्रेन मिल गई। 17433 तिरुपति-रक्सौल हर सोमवार सुबह 8:15 बजे खुलेगी और बुधवार को भोर में 3:50 बजे धनबाद होती हुई शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 17434 रक्सौल-तिरुपति हर गुरुवार को भोर में 3:15 में खुलक शाम 4:15 बजे धनबाद और फिर शनिवार को सुबह में 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। अभी सभी क्लास में टिकट उपलब्ध इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी के कोच होंगे। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अभी सभी क्लास में टिकट उपलब्ध हैं। यह ट्रेन गुंटकल, सिकंदराबाद, गोंदिया, दुर्ग, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी। धनबाद से तिरुपति का भाड़ा स्लीपर में 875 रुपए और थर्ड एसी में 2220 रुपए होगा। वहीं, धनबाद से रक्सौल जाने के लिए स्लीपर में 330 रुपए और थर्ड एसी में 880 रुपए देने होंगे। तिरुपति से रक्सौल के बीच धनबाद होकर नियमित ट्रेन का परिचालन सोमवार 1 जून को शुरू हो गया। इससे धनबाद के लोगों को दक्षिण भारत के साथ बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी आदि उत्तर बिहार के शहरों लिए एक नई ट्रेन मिल गई। 17433 तिरुपति-रक्सौल हर सोमवार सुबह 8:15 बजे खुलेगी और बुधवार को भोर में 3:50 बजे धनबाद होती हुई शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 17434 रक्सौल-तिरुपति हर गुरुवार को भोर में 3:15 में खुलक शाम 4:15 बजे धनबाद और फिर शनिवार को सुबह में 9:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। अभी सभी क्लास में टिकट उपलब्ध इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी के कोच होंगे। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अभी सभी क्लास में टिकट उपलब्ध हैं। यह ट्रेन गुंटकल, सिकंदराबाद, गोंदिया, दुर्ग, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी। धनबाद से तिरुपति का भाड़ा स्लीपर में 875 रुपए और थर्ड एसी में 2220 रुपए होगा। वहीं, धनबाद से रक्सौल जाने के लिए स्लीपर में 330 रुपए और थर्ड एसी में 880 रुपए देने होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *