किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से 12 दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय मोहम्मद कैसर आलम की तलाश सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। परिजनों ने 30 मई को अनहोनी की आशंका जताई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है, जिन पर नाबालिग को गायब करने का आरोप है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। SDRF टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी खोजबीन की गई एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। महानंदा नदी में एसडीआरएफ (SDRF) टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी खोजबीन की गई। किशनगंज के अलावा बारसोई और कटिहार जैसे अन्य जिलों में भी नाबालिग की तस्वीर भेजकर तलाश जारी है। हिरासत में लिए गए युवकों से मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। एसडीपीओ ने जल्द ही मामले के स्पष्ट होने की उम्मीद जताई। लापता नाबालिग के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे इस बीच, सोमवार को लापता नाबालिग के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। नाबालिग के भाई मोहम्मद इम्तियाज आलम ने बताया कि 23 मई को सदर थाना में उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 30 मई को कुछ अनहोनी की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्राथमिकी के अनुसार, लहरा फुलवाड़ी निवासी मोहम्मद कैसर आलम 20 मई की रात खाना खाने के बाद घर पर था। देर रात करीब 2 बजे उसके मोबाइल पर लगातार फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला और तब से वापस नहीं लौटा। किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से 12 दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय मोहम्मद कैसर आलम की तलाश सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। परिजनों ने 30 मई को अनहोनी की आशंका जताई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है, जिन पर नाबालिग को गायब करने का आरोप है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। SDRF टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी खोजबीन की गई एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। महानंदा नदी में एसडीआरएफ (SDRF) टीम द्वारा लगातार दूसरे दिन भी खोजबीन की गई। किशनगंज के अलावा बारसोई और कटिहार जैसे अन्य जिलों में भी नाबालिग की तस्वीर भेजकर तलाश जारी है। हिरासत में लिए गए युवकों से मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। एसडीपीओ ने जल्द ही मामले के स्पष्ट होने की उम्मीद जताई। लापता नाबालिग के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे इस बीच, सोमवार को लापता नाबालिग के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। नाबालिग के भाई मोहम्मद इम्तियाज आलम ने बताया कि 23 मई को सदर थाना में उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 30 मई को कुछ अनहोनी की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्राथमिकी के अनुसार, लहरा फुलवाड़ी निवासी मोहम्मद कैसर आलम 20 मई की रात खाना खाने के बाद घर पर था। देर रात करीब 2 बजे उसके मोबाइल पर लगातार फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला और तब से वापस नहीं लौटा।


