तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ के प्रतापगढ़ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यह अभिनंदन कार्यक्रम नगर परिषद के बाहर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने किया। पुष्प वर्षा कर किया स्वागत बाबा बालक नाथ के नगर परिषद पहुंचते ही, बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर और नारों के साथ उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने उन्हें केसरिया उपरना, शॉल ओढ़ाकर और रोकड़िया हनुमान जी की तस्वीर भेंट कर जिले की ओर से अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा बालकनाथ का जताया आभार इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान बाबा बालक नाथ ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्साह की सराहना की। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि बाबा बालक नाथ का प्रतापगढ़ आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। ये रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री रवि जोशी, जिला उपाध्यक्ष रितेश सोमानी, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भूमि विकास बैंक चेयरमैन किशोर पाटीदार, पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, जिला मंत्री खेमराज कुमावत, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई, जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया, सोशल मीडिया संयोजक निशील छोरिया, आई टी संयोजक कुणाल दसलानिया, मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, दीपेश आमेटा, प्रदीप वशिष्ठ, जीतेश सोनी, प्रभुलाल गुर्जर, भूपेंद्र ग्वाला, रवि शर्मा जांगिड़, मिलन शर्मा, जितेन्द्र सांखला, विजय जटिया, मानस गुर्जर सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत कार्यक्रम के बाद बाबा बालक नाथ ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया।


