समस्तीपुर में दुकानदार सहित तीन लोग गिरफ्तार:चाय दुकान की आड़ में मादक पदार्थ बेचते थे, 25 हजार कैश बरामद

समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाय दुकान की आड़ में मादक पदार्थ ‘कोटा’ बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 101 कैप्सूल नुमा डिब्बियों में रखा मादक पदार्थ, दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के चपड़ा डुमरी वार्ड-12 निवासी सुरेश राय (स्वर्गीय चूल्हा राय के बेटे), मोहनपुर वार्ड 2 निवासी विनोद राय (स्वर्गीय युगेश्वर राय के बेटे) और विनोद राय के बेटे बबलू कुमार के रूप में हुई है। पटोरी डीएसपी बीके रवि ने बताया कि 28 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के जौनापुर स्थित सुरेश राय की चाय दुकान की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थ ‘कोटा’ का अवैध कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर मोहनपुर थानाध्यक्ष और मोहिउद्दीननगर प्रखंड विकास पदाधिकारी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने जौनापुर चैनपुर स्थित सुरेश राय की चाय दुकान पर छापेमारी कर इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। चाय दुकान की आड़ में कोटा बेचने का धंधा छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरेश राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कई साल से चाय दुकान की आड़ में कोटा बेचने का धंधा कर रहा था। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में उसकी विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 21 पीस कैप्सूल नुमा डिब्बियां बरामद हुईं। इन डिब्बियों में मादक पदार्थ भरा हुआ था। बरामद सामान को जब्त सूची बनाकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सुरेश राय की निशानदेही पर पुलिस ने पत्थर घाट स्थित विनोद राय की चाय दुकान पर भी छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विनोद राय और उसके बेटे बबलू कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान विनोद राय के पास से 72 पीस कैप्सूल नुमा डिब्बियों में रखा मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं बबलू कुमार के पास से 8 पीस कैप्सूल नुमा डिब्बियां और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 40.4 ग्राम पाया गया है। इस मामले में मोहनपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 93/26 दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। इस छापेमारी अभियान में मोहनपुर थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, अपर थाना अध्यक्ष विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार, पवन कुमार झा, सिपाही धीरज कुमार सहित मोहिउद्दीननगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चाय दुकान की आड़ में मादक पदार्थ ‘कोटा’ बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 101 कैप्सूल नुमा डिब्बियों में रखा मादक पदार्थ, दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के चपड़ा डुमरी वार्ड-12 निवासी सुरेश राय (स्वर्गीय चूल्हा राय के बेटे), मोहनपुर वार्ड 2 निवासी विनोद राय (स्वर्गीय युगेश्वर राय के बेटे) और विनोद राय के बेटे बबलू कुमार के रूप में हुई है। पटोरी डीएसपी बीके रवि ने बताया कि 28 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के जौनापुर स्थित सुरेश राय की चाय दुकान की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थ ‘कोटा’ का अवैध कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर मोहनपुर थानाध्यक्ष और मोहिउद्दीननगर प्रखंड विकास पदाधिकारी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने जौनापुर चैनपुर स्थित सुरेश राय की चाय दुकान पर छापेमारी कर इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया। चाय दुकान की आड़ में कोटा बेचने का धंधा छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुरेश राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह कई साल से चाय दुकान की आड़ में कोटा बेचने का धंधा कर रहा था। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौजूदगी में उसकी विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 21 पीस कैप्सूल नुमा डिब्बियां बरामद हुईं। इन डिब्बियों में मादक पदार्थ भरा हुआ था। बरामद सामान को जब्त सूची बनाकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सुरेश राय की निशानदेही पर पुलिस ने पत्थर घाट स्थित विनोद राय की चाय दुकान पर भी छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने विनोद राय और उसके बेटे बबलू कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान विनोद राय के पास से 72 पीस कैप्सूल नुमा डिब्बियों में रखा मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं बबलू कुमार के पास से 8 पीस कैप्सूल नुमा डिब्बियां और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 40.4 ग्राम पाया गया है। इस मामले में मोहनपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 93/26 दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है। इस छापेमारी अभियान में मोहनपुर थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, अपर थाना अध्यक्ष विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार, पवन कुमार झा, सिपाही धीरज कुमार सहित मोहिउद्दीननगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *