खगौल में हुए 14.90 किलो सोना लूट कांड में पुलिस ने तीन लाइनरों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चिंटू कुमार, विकास कुमार और दीपू कुमार शामिल हैं। ये सभी दानापुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, चिंटू कुमार गोला रोड स्थित एक होटल का मैनेजर है, जबकि विकास और दीपू आपस में रिश्तेदार हैं। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि ये तीनों आरोपी गिरोह के लिए लाइनर का काम कर रहे थे। इनकी भूमिका मुख्य आरोपियों को ठहरने की जगह उपलब्ध कराने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और घटना के बाद उन्हें सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें उस समय गिरफ्तार किया, जब वे एक स्कॉर्पियो से भागने की कोशिश कर रहे थे। मौके से एक स्कॉर्पियो और एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि चिंटू कुमार के होटल में बिना पहचान पत्र के लोगों को ठहराया जाता था। इस तरह की लापरवाही से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को खगौल आरओबी पर बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर गुजरात के एक कारोबारी के कर्मचारियों से 14.90 किलो सोना लूट लिया था। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। खगौल में हुए 14.90 किलो सोना लूट कांड में पुलिस ने तीन लाइनरों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चिंटू कुमार, विकास कुमार और दीपू कुमार शामिल हैं। ये सभी दानापुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, चिंटू कुमार गोला रोड स्थित एक होटल का मैनेजर है, जबकि विकास और दीपू आपस में रिश्तेदार हैं। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि ये तीनों आरोपी गिरोह के लिए लाइनर का काम कर रहे थे। इनकी भूमिका मुख्य आरोपियों को ठहरने की जगह उपलब्ध कराने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने और घटना के बाद उन्हें सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें उस समय गिरफ्तार किया, जब वे एक स्कॉर्पियो से भागने की कोशिश कर रहे थे। मौके से एक स्कॉर्पियो और एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि चिंटू कुमार के होटल में बिना पहचान पत्र के लोगों को ठहराया जाता था। इस तरह की लापरवाही से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को खगौल आरओबी पर बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर गुजरात के एक कारोबारी के कर्मचारियों से 14.90 किलो सोना लूट लिया था। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


