तीन हाथियों ने खेत-घर में मचाई तबाही:फसल-अनाज को पहुंचाया नुकसान, बीटीआर टीम ने खदेड़ा

तीन हाथियों ने खेत-घर में मचाई तबाही:फसल-अनाज को पहुंचाया नुकसान, बीटीआर टीम ने खदेड़ा

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र स्थित बरतराई गांव में शुक्रवार रात तीन जंगली हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में खड़ी उड़द की फसल को नुकसान पहुंचाया, खेत में बने एक घर का छज्जा तोड़ दिया और अंदर रखा गेहूं व चना खा गए। जानकारी के अनुसार, बरतराई गांव निवासी ललन सिंह के खेत में देर रात हाथियों का दल घुस आया। हाथियों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया और तत्काल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीटीआर की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों हाथियों को वापस जंगल में भेजा जा सका। इस दौरान हाथियों ने उड़द की फसल को रौंदने के साथ-साथ खेत में बने मकान के छज्जे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अनाज को नुकसान पहुंचाया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कर्मचारी दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र में तीन हाथी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हाथी दल पर लगातार गश्त कर निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *