निजी अस्पताल पर आयुष्मान और नगद पैसे लेने का आरोप:बिजनौर में पीड़ित परिवार ने DM से की शिकायत, जांच की मांग

निजी अस्पताल पर आयुष्मान और नगद पैसे लेने का आरोप:बिजनौर में पीड़ित परिवार ने DM से की शिकायत, जांच की मांग

बिजनौर के नजीबाबाद स्थित एक निजी अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के नाम पर गरीब परिवार से मोटी रकम वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अस्पताल के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। नगीना क्षेत्र निवासी अदनान ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी नानी सलमा बेगम को चोट लगने के बाद नजीबाबाद के लाइफलाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने शुरुआत में आश्वासन दिया था कि पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत होगा और कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बाद में ऑपरेशन के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल ने अलग-अलग बहानों से उनसे करीब 55 हजार रुपये वसूले, जिसके बिल उनके पास मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त, अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड से भी 48 हजार 300 रुपये का भुगतान प्राप्त किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की। पीड़ित ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की गहन जांच कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं, लाइफलाइन अस्पताल के डॉक्टर अशोक चहल ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीज से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया गया है। सभी आरोप बुनियाद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *