मरेना में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली:रैली में उमड़े हजारा श्रद्धालु, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

मरेना में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली:रैली में उमड़े हजारा श्रद्धालु, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

धौलपुर के मरेना क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा और वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ इंद्रावली मोड़ से हुआ। मुख्य अतिथि पागल बाबा ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा से किया स्वागत
समिति अध्यक्ष रिंकू उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, डोला और वाहन रैली मुख्य आकर्षण रहे। इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और धर्मप्रेमी शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।
यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मरेना, पहाड़ी मछरिया चौराहा, मछरिया और सिहोली में लोगों ने श्रद्धापूर्वक यात्रा का अभिनंदन किया। भगवान परशुराम मंदिर पर हुआ समापन
शोभायात्रा का समापन हनुमानपुरा स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। यात्रा के दौरान मरेना कस्बे में कुछ समय के लिए यातायात जाम भी हुआ, लेकिन लोगों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली। श्रद्धालुओं में नजर आया उत्साह
इस अवसर पर नीरजा शर्मा, प्रिंस हुंडावाल, अनुराग मुदगल, अनुपम तिवारी, महेश बोहरे और पवन चंसोरिया सहित कई लोग मौजूद रहे। समिति की ओर से सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मुकेश हनुमान और हरिओम शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष रिंकू उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रामू मुदगल, उपाध्यक्ष अमित लहचोरिया, हरेश शर्मा, मंत्री राजू पहलवान, अनिकेत, कृष्णकांत शुक्ला, अमन दीक्षित, धीरा, मोहित, रोहित, सचिन शर्मा, जीतेन्द्र, ओमकांत और अभिषेक सहित समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में डॉ. विष्णु शर्मा, रामवीर शर्मा, सरपंच रमाकांत दीक्षित, सरपंच विष्णु, बंटी सरपंच, राहुल शर्मा, शिवा तिवारी, विरोधा खुड़िला, रमाशंकर, शिवजी और सोनू फरासपुरा सहित हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *