दही-बड़ा खाने वाले रुक जाएं! कैसे एक छोटी सी गलती ने पूरे गांव को बना दिया बीमार

Food Poisoning Alert: ओडिशा के जाजपुर जिले में दही बड़ा खाने के बाद 58 लोगों का एक साथ बीमार पड़ना ये दिखाता है कि बाहर का खाना कभी-कभी कितना जोखिम भरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच रोडसाइड स्टॉल से दही बड़ा खाया और कुछ ही समय में उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल राहत की बात ये है कि सभी मरीज स्थिर हैं।

फूड पॉइजनिंग क्या होती है?

फूड पॉइजनिंग तब होती है जब हम ऐसा खाना खा लेते हैं जिसमें बैक्टीरिया, वायरस या टॉक्सिन्स मौजूद होते हैं। Food Poisoning आमतौर पर यह समस्या 1-2 दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन कभी-कभी गंभीर भी हो सकती है। Dr. Neha Rastogi के अनुसार, “एक साथ इतने लोगों का बीमार पड़ना इस बात का संकेत है कि खाना दूषित था। अक्सर ऐसा तब होता है जब खाना सही तरीके से स्टोर या हैंडल नहीं किया जाता। साल्मोनेला और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया इसके बड़े कारण होते हैं।”

रिसर्च क्या कहती है?

World Health Organization के अनुसार, हर साल दुनिया में करोड़ों लोग दूषित खाना खाने से बीमार पड़ते हैं। वहीं Centers for Disease Control and Prevention बताता है कि फूड पॉइजनिंग के ज्यादातर मामले खराब हाइजीन और गलत फूड स्टोरेज की वजह से होते हैं।

इसके लक्षण क्या हैं?

फूड पॉइजनिंग के लक्षण जल्दी दिखने लगते हैं, जैसे-

  • बार-बार उल्टी होना
  • दस्त या ढीला पेट
  • पेट में तेज दर्द या मरोड़
  • हल्का बुखार
  • कमजोरी और थकान
  • सिर दर्द
  • भूख न लगना
  • डिहाइड्रेशन (मुंह सूखना, चक्कर आना)

अगर स्टूल या उल्टी में खून दिखे, या बुखार बहुत ज्यादा हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

क्या करें अगर फूड पॉइजनिंग हो जाए?

पानी ज्यादा पिएं: ORS, नींबू पानी या नारियल पानी लें

आराम करें: शरीर को रिकवर होने दें

हल्का खाना खाएं: खिचड़ी, दलिया या सूप बेहतर विकल्प हैं

साफ-सफाई रखें: हाथ धोते रहें

डॉक्टर से संपर्क करें: अगर 2-3 दिन में सुधार न हो

बचाव कैसे करें?

  • हमेशा ताजा और गरम खाना खाएं
  • सड़क किनारे खुले में रखे खाने से बचें
  • साफ पानी ही पिएं
  • खाने से पहले हाथ जरूर धोएं

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *