बरगी डैम घटना पर उमरिया में उग्र प्रदर्शन:पर्यटन मंत्री का पुतला जलाने पर कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प; इस्तीफे की मांग

जबलपुर के बरगी डैम में हुई क्रूज घटना के विरोध में मंगलवार को उमरिया के गांधी चौक पर यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प हुई। पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में संघर्ष यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही पर्यटन मंत्री का पुतला जलाने के लिए आगे बढ़े, वहां पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें घेर लिया। कार्यकर्ताओं के न मानने पर पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन प्रशासन पुतला दहन रोकने में सफल रहा। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी के इस्तीफे की मांग यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अम्बुझ सिंह ने आरोप लगाया कि बरगी डैम में क्रूज का संचालन सुरक्षा मानकों के विपरीत किया जा रहा था। उन्होंने इस हादसे के लिए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के क्रूज का संचालन करना यात्रियों की जान से खिलवाड़ है। फिलहाल पुलिस ने गांधी चौक पर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *