Stock Market: मार्केट में गिरावट के बीच इन शेयरों में आज दिखी अच्छी खरीदारी, उधर लुढ़क गए ये स्टॉक्स

Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार लगातार दबाव में नजर आ रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक स्तर पर हो रहे उतार-चढाव ने निवेशकों कमजोर कर दिया है। इसी कारण बाजार ने मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार बंद किया।

दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद निफ्टी50 86.5 अंक की गिरावट के साथ 24,032 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 251.61 अंकों की गिरावट के साथ 77,017 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी टेक्निकल एनालिसिस

शॉर्ट टर्म में निफ्टी (nifty analysis) के लिए 24,285 से 24,350 का स्तर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस माना जा रहा है। यदि इंडेक्स इस स्तर को पार करता है, तो तेजी और मजबूत हो सकती है। वहीं, नीचे की ओर 23,880 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे जाता है, तो बाजार में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

बीएसई टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट

बीएसई में आज के टॉप गेनर्स में Kwality Wall’s और M&M जैसे शेयरों में शामिल रहे। वहीं ICICI Bank और Tech Mahindra जैसे दिग्गज शेयर लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

कंपनी का नाम वर्तमान मूल्य (Rs) % बदलाव
Kwality Wall’s 29.84 8.91% ↑
M&M 3,211 3.36% ↑
UltraTech Cem. 11,963 1.75% ↑
Bajaj Finserv 1,795 1.37% ↑
Bajaj Finance 958.60 0.89% ↑
टॉप गेनर्स।
कंपनी का नाम वर्तमान मूल्य (Rs) % बदलाव
ICICI Bank 1,251 -1.54% ↓
Eternal 248.47 -1.37% ↓
Tech Mahindra 1,452 -1.32% ↓
Axis Bank 1,260 -1.21% ↓
Bharti Airtel 1,806 -1.15% ↓
टॉप लूजर्स

वैश्विक दबाव और क्रूड कीमतों का असर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार चुनाव के बाद की सकारात्मक उम्मीदें अब कमजोर पड़ रही हैं और बाजार वैश्विक संकेतों के अनुरूप चल रहा है। भू राजनीतिक तनाव और बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों ने रुपये पर दबाव बढ़ाया है, जिससे यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसके बावजूद, कंपनियों के तिमाही नतीजे अपेक्षा से थोड़े बेहतर रहे हैं, जिससे बाजार को थोड़ा बहुत सहारा मिल रहा है। FMCG, IT, फार्मा, ऑटो और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली, जबकि रियल्टी और फाइनेंशियल सेक्टर दबाव में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *