ये बॉलीवुड है, घर नहीं! दीपिका पादुकोण की शिफ्ट वाली मांग पर समीरा रेड्डी कही ऐसा बात, बोली-महिलाओं पर पाबंदियां होती हैं

Sameera Reddy And Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी एक खास वजह को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। मां बनने के बाद दीपिका ने काम और प्राइवेट लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए मेकर्स के सामने ‘दिन में सिर्फ 8 घंटे काम’ करने की मांग रखी है। इस मांग को लेकर फिल्म गलियारों में बहस छिड़ गई है। अब इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपनी बेबाक राय साझा किया है।

एक नई मां के तौर पर उन्हें अपने बच्चे को समय देना है जरूरी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ से किनारा कर लिया है। इसका कारण मेकर्स का दीपिका की 8 घंटे वाली शर्त को मानने से इनकार करना बताया जा रहा है। बता दें,मां बनने की जिम्मेदारियों के वजह से दीपिका ने ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को भी छोड़ दिया है। इस पर दीपिका का मानना है कि एक नई मां के तौर पर उन्हें अपने बच्चे को समय देना जरूरी है।

लेकिन अब संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ से पर्दे पर कमबैक कर रहीं समीरा रेड्डी ने NDTV से बातचीत में इस मुद्दे पर संतुलित सपोर्ट किया। समीरा ने बताया, “हर वर्कप्लेस का अपना एक एजेंडा और बजट होता है। हमें ये सुनिश्चित करना होता है कि जिन्होंने फिल्म में पैसा लगाया है, उन्हें नुकसान न हो, लेकिन साथ ही, ये भी सच है कि एक महिला पर, खासकर छोटे बच्चे के साथ, समय की कई पाबंदियां होती हैं।”

ये चॉइस देने की जरूरत है, लेकिन ये आसान नहीं है

इतना ही नहीं, समीरा ने आगे ये भी कहा, “भारत जैसे देश में 8 घंटे की शिफ्ट मांगना अभी भी एक लग्जरी माना जाता है, क्योंकि ये अभी तक अनिवार्य नहीं हुआ है। वर्कप्लेस को ये चॉइस देने की जरूरत है, लेकिन ये आसान नहीं है। मैंने भी अपने बच्चों के जन्म के बाद काम से ब्रेक लिया था, वो मेरी चॉइस थी। मैं दीपिका और मेकर्स, दोनों के पक्षों को समझती हूं।”

सीमित समय ही काम करना चाहती हैं एक्ट्रेस

दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं। हाल ही में इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है और दीपिका फिलहाल सीमित समय ही काम करना चाहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास अभी ‘राका’ और ‘किंग’ जैसी बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

अब ये देखना मजेदार होगा कि क्या दीपिका की ये ‘8 घंटे की शिफ्ट’ वाली मुहिम भविष्य में बॉलीवुड के वर्किंग कल्चर में कोई बड़ा बदलाव ला पाएगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *