Blockbuster Bollywood Movie: कुछ फिल्में केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बदलने नहीं, बल्कि इतिहास के पन्नों को कुरेदने आती हैं। जब साल 2022 में एक छोटे बजट की फिल्म सिनेमाघरों में लगी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि बिना किसी शोर-शराबे और बिना किसी बड़े सुपरस्टार के भी ये फिल्म देश की राजनीति से लेकर आम आदमी की ड्राइंग रूम चर्चा तक का केंद्र बन जाएगी। हर तरफ बस एक ही सवाल था- क्या जो पर्दे पर दिख रहा है, वो सच है? विवादों का ऐसा बवंडर उठा कि देखते ही देखते यह फिल्म एक ‘मूवमेंट’ बन गई और इसे बैन करने तक की मांग उठने लगी।
वो फिल्म जो बनी बवाल की वजह (Bollywood Controversial Movie)
हम जिस विवादित फिल्म की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ है। ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन से ही विवादों के घेरे में रही थी। कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके साथ हुई हिंसा को जिस बेबाकी से दिखाया गया था, उसने समाज को दो हिस्सों में बांट दिया था, लेकिन इन तमाम विवादों के बीच फिल्म की सबसे बड़ी जीत उसका ‘कंटेंट’ साबित हुआ। दर्शकों ने इसे महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक दबे हुए सच को सामने लाने की साहसिक कोशिश के तौर पर देखा। इसी भावनात्मक जुड़ाव ने फिल्म को वो ताकत दी, जिसकी कल्पना किसी ट्रेड एक्सपर्ट ने भी नहीं की थी।

कम बजट और बेमिसाल कमाई का रिकॉर्ड (The Kashmir Files Low Budget Blockbuster on Theatre)
इस फिल्म ने बॉलीवुड के उस मिथक को तोड़ दिया कि ब्लॉकबस्टर होने के लिए सौ करोड़ का बजट जरूरी है। महज 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी। फिल्म ने भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। जो अपने आप में एक मिसाल है। यह फिल्म उन बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स के लिए भी एक सबक बनी, जो सुपरस्टार्स के बावजूद खाली सिनेमाघरों का सामना कर रहे थे।

सीमित स्क्रीन से ग्लोबल पहचान तक (300 crore box office movie)
शुरुआत में बहुत कम स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद, ‘वर्ड ऑफ माउथ’ यानी लोगों की तारीफ ने इसे घर-घर तक पहुंचा दिया। जैसे-जैसे विवाद बढ़ा, लोगों की उत्सुकता भी बढ़ी और थिएटर्स की संख्या में भारी इजाफा होने लगा। फिल्म की स्टारकास्ट की दमदार एक्टिंग और संजीदा निर्देशन ने इसे लंबे समय तक टिके रहने में मदद की।
‘The Kashmir Files’ आज भी कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की सबसे बड़ी मिसाल मानी जाती है, जिसने साबित किया कि अगर कहानी में सच्चाई और ईमानदारी हो, तो वह हर बाधा को पार कर वैश्विक सफलता हासिल कर सकती है।


