उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस तकनीकी कार्य में प्री-प्री नॉन इंटरलॉकिंग, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग शामिल हैं। इसके चलते आसनसोल मंडल से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है। 15098 जम्मू तवी-भागलपुर एक्सप्रेस 30 जून 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस को किया जाएगा शॉर्ट टर्मिनेट इसी तरह, 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस को 9 जून, 16 जून, 23 जून, 30 जून और 7 जुलाई 2026 को मनकापुर जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस अवधि में मनकापुर जंक्शन और गोंडा के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस 10 जून, 17 जून, 24 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई 2026 को गोंडा के बजाय मनकापुर जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इस कारण गोंडा और मनकापुर जंक्शन के बीच ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 को हावड़ा जंक्शन से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उत्तर पूर्व रेलवे के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के कमीशनिंग का कार्य शुरू हो गया है। इस तकनीकी कार्य में प्री-प्री नॉन इंटरलॉकिंग, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग शामिल हैं। इसके चलते आसनसोल मंडल से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है। 15098 जम्मू तवी-भागलपुर एक्सप्रेस 30 जून 2026 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस को किया जाएगा शॉर्ट टर्मिनेट इसी तरह, 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस को 9 जून, 16 जून, 23 जून, 30 जून और 7 जुलाई 2026 को मनकापुर जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस अवधि में मनकापुर जंक्शन और गोंडा के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस 10 जून, 17 जून, 24 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई 2026 को गोंडा के बजाय मनकापुर जंक्शन से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इस कारण गोंडा और मनकापुर जंक्शन के बीच ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 को हावड़ा जंक्शन से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


