निर्माणाधीन घर में चोरी का प्रयास, धराया चोर

किशनगंज | शहर के सुभाष पल्ली में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी कर रहे चोर को गृहस्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। इलाके में लगातार घटित हो रही छिटपुट चोरी की घटनाओं से त्रस्त लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान सिटी तेघरिया निवासी चिंटू कुमार राय के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। किशनगंज | शहर के सुभाष पल्ली में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी कर रहे चोर को गृहस्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। इलाके में लगातार घटित हो रही छिटपुट चोरी की घटनाओं से त्रस्त लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान सिटी तेघरिया निवासी चिंटू कुमार राय के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *